No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु गठित सर्वे दल द्वारा गोरमी में जन जागरूकता का कार्य किया गया।

बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु गठित सर्वे दल द्वारा गोरमी में जन जागरूकता का कार्य किया गया।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन तिवारी के निर्देशन बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।
बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु गठित सर्वे दल द्वारा सर्वप्रथम गोरमी में पहुंचकर जन जागरूकता का कार्य किया गया। गोरमी महिला बाल विकास विभाग के प्रभारी- परियोजना अधिकारी  प्रभा शर्मा, पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली निकाली गई।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय मिश्रा के द्वारा आगे अवगत कराया गया कि कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाकर उन्हें अवगत कराया गया कि बाल भिक्षावृत्ति समूचे समाज पर एक कलंक है और यह अत्यंत ही गलत कार्य है। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 76 में यह अपराध घोषित किया गया है तथा कोई भी अगर बालक को बाल भिक्षावृत्ति के उद्देश्य से नियोजित करता है तो उसे 5 साल की सजा का प्रावधान है उसके पश्चात वहां पर जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें श्श्भिक्षावृत्ति अभिशाप हैश्श् श्श्भिक्षा नहीं शिक्षाश्श् के नारे लगाए गए। साथ में महिला बाल विकास विभाग गोरमी परियोजना से कमलेश नारायण गुप्ता, योगेंद्र रावत, पर्यवेक्षक- वंदना यादव, ताजवरी सुल्ताना एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताऐ उपस्थित रही।

a

Related Articles

Back to top button