ऊमरी पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।

ऊमरी पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड संजय कोच्छा के मार्ग दर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इनामी, फरारी, स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु सभी जिलों में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिस पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड संजय कोच्छा के मार्ग दर्शन में न्यायालय चंद्रशेखर राठौर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भिण्ड के प्र.क्र. 1505/2018 धारा 379 भादवि में स्थाई वारंटी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय पेश किया गया। सराहनीय भूमिकाः-
उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, उ.नि. भान सिंह सिसौदिया, प्र.आर. आशीष तिवारी, सतेन्द्र यादव, आरक्षक धर्मपाल परिहार, आकाश शुक्ला, राहुल तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




