चैन खींच कर भागने वालो दो आरोपियों को लहार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चैन खींच कर भागने वालो दो आरोपियों को लहार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल तथा सोना का मंगल सूत्र किया बरामद।
पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव,अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन मे एवं एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में लहार पुलिस द्वारा चैन छीनने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।दिनाँक 11.05.2025 फरियादिया कस्बा लहार में लहार भाण्डेर रोड पर बादशाह मोटरसायकल मिस्त्री की दुकान के सामने पहुंची तभी पीछे से लहार की तरफ से टमटम के पीछे से एक काले रंग की मोटरसायकल पर दो लडके आये जिसमें मोटरसायकल चलाने वाले लडके का मुंह बंधा हुआ था तथा मोटरसायकल के पीछे बैठे लडके ने अपने गले में झपट्टा मार कर गले में पहना हुआ मंगलसूत्र खींच लिया। जो पुराना इस्तेमाली कीमती करीबन 40000/- रूपये का है।विवेचना के दौरान रिपोर्ट पर से अप. क्र. 97/2025 धारा 304,3 (5) बीएनएस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस द्वारा तत्परता से टीम बना कर सीसीटीव्ही फुटेजों से आरोपियों के हुलिये के संबंध में जानकारी ली एवं मुखबिर भी लगाये तथा पुलिस द्वारा लगातार सतत प्रयास करते हुए सेंवढ़ा तक सीसीटीव्ही फुटेजों का पीछा करते हुए आरोपियों की पहचान की। आज दिनाँक को 20.05.2025 मुखबिर द्वारा सूचना पर से तत्परता दिखाने हुए थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा द्वारा, उनि आशीष यादव, का. उनि. मुंशीलाल डोंगर, का.प्र.आर.551 सुनील शर्मा, आर.128 श्याम गुर्जर, आर.93 मनीष जादौन, आर. 1233 सुभाष जाट, आर, चालक 1179 धर्मेन्द्र शर्मा, आ. 356 रविकांत शर्मा, आर, 201 सुशील शर्मा, आर, 48 जयकुमार, आर. 1250 विशाल मिश्रा की टीम गठित कर दोनो बाल अपचारियों को जैतपुरा मोड लहार भाण्डेर रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अपचारियों से एक मोटरसायकल व सोने का मंगल सूत्र जप्त की गया। अपचारियों से अन्य अपराधों में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ उपरांत न्यायालय पेश किया जावेगा।
सराहनीय भूमिकाः-
निरीक्षक रविन्द्र शर्मा थाना प्रभारी थाना लहार, उनि आशीष यादव, उनि. मुंशीलाल डोंगर,का.प्र.आर.551 सुनील शर्मा, आर.128 श्याम गुर्जर, आर.93 मनीष जादौन, आर. 1233 सुभाष जाट, आर. चालक 1179 धर्मेन्द्र शर्मा, आर. 201 सुशील शर्मा, आर. 356 रविकांत शर्मा, आर. 48 जयकुमार, आर. 1250 विशाल मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।




