No Slide Found In Slider.
धर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यज्ञ संसार का सबसे श्रेष्ठ कर्म, इससे आस-पास का वातावरण भी शुद होता है

गोरमी। ग्राम कल्याणपुरा में कटारे फार्म हाउस कल्याणपुरा में आचार्य पं. राधाकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भव्य यज्ञशाला में शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सस्वर चण्डीपाठ एवं हवन नियमित चल रहा है। यज्ञ आयोजक श्रीकृष्ण कटारे परिवार आगंतुकों का स्वागत कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्रीय महानुभाव भी प्रेम पूर्व अपने अपने कार्यों में सघन होकर सहयोग कर रहे हैं, नवरात्रि के प्रथम दिवस में ही आचरण में भव्य कलश यात्रा के उपरांत ध्वनि द्वारा द्वारा यज्ञ का शुभारंभ किया।
यज्ञ में आचार्य पं. जयकरण शास्त्री बनारस, पं. विनोद शास्त्री वृंदावन, आचार्य पं. दाऊदयाल शास्त्री वृंदावन, आचार्य पं. दीपक कृष्ण शास्त्री वृंदावन, आचार्य पं. अशोक शास्त्री बनारस आदि विद्वानों द्वारा स्वर वेद पाठ चल रहा है। यज्ञ में आस-पास के क्षेत्र के गांव-गांव से लोग शामिल हो रहे हैं। शनिवार को यज्ञ में पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, यज्ञ के यजमान श्रीकृष्ण कटारे, कमलेश कटारे, जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पटेल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, समाजसेवी राजीव सिंह भदौरिया, जयवीर पुरोहित, सुरेश जैन आदि शामिल हुए।

a

Related Articles

Back to top button