No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भिण्ड नगर पालिका को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ

विधायक संजीव सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान को दिया धन्यवाद

नगर की सीमा से जुड़ी ग्राम पंचायतों को नगर निगम में किया जाएगा शामिल

भिण्ड। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जनता की मांग पर भिण्ड नगर पालिका को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिसकी सूचना नगरीय निकाय मंत्रालय ने विधायक संजीव सिंह कुशवाह को पत्र के माध्यम से दी है।
अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि राज्य की प्रशासनिक इकाईयों की सीमा के निर्धारण की तिथि 31 दिसंबर 2022 से बढ़ाकर 31 जून 2023 तक बढ़ा दिया गया है। समय सीमा में ध्यान में रखते हुए नवीन दिशानिर्देश के अनुसार अभिमत सहित प्रस्ताव 15 दिवस की समय सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं, नगर पालिका में 39 वार्ड हैं, जिसे बढ़ाकर ग्राम पंचायतों को जोडक़र नगर निगम में शामिल होने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है, ताकि भिण्ड का विकास आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विधायक संजीव सिंह कुशवाह के सतत प्रयास एवं मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप भिण्ड को नगर पालिका से नगर निगम बनाए जाने संबंधित शासन ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। भिण्ड के सर्वांगीण विकास की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण उपलब्धी नगर निगम बनने से यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।
भिण्ड के बाईपास को मिली टू लेन की स्वीकृति
विधायक संजीव सिंह कुशवाह के अथक प्रयासों से भिण्ड जिले में एनएच 552 एक्सटेंशन पर एटररी अलाईनमेंट और भिण्ड बायपास के टू लेन पेब्ड सोल्डर शोलडर शहीद निर्माण को ईपीसी मोड 2022-23 की वार्षिक योजना के तहत 348.06 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृत की गई है।

a

Related Articles

Back to top button