ताजा ख़बरें
जिला मुख्यालय पर सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 05 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई

जिला मुख्यालय पर सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 05 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
भिंड। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान एवं अपर कलेक्टर राजन बी नाडिया ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 05 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड चौहान ने विद्युत बिलों में सुधार, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।




