ताजा ख़बरें
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिंड पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष की कुशलक्षेम पूछी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भिंड पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के निवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देवेंद्र सिंह नरवरिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, यहां पर बता दें कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया का पैर फैक्चर हो गया था जिसके बाद आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके निवास पर पहुंचे और उनके कुशलक्षेम जाना।




