दीपावली भाईदूज के पावन पर्व पर 11 नवम्बर को जेल में परिरूद्ध बंदियों से उनकी माताओं एवं बहनों से प्रातः 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक होगी प्रत्यक्ष मुलाकात

दीपावली भाईदूज के पावन पर्व पर 11 नवम्बर को जेल में परिरूद्ध बंदियों से उनकी माताओं एवं बहनों से प्रातः 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक होगी प्रत्यक्ष मुलाकात
भिंड। सब जेल गोहद जिला भिण्ड पर दीपावली भाईदूज के पावन पर्व पर दिनांक 11 नवम्बर 2026 को प्रातः 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक जेल में परिरूद्ध बंदियों से उनकी माताओं एवं बहनों से तिलक/टीका कराने हेतु खुली/प्रत्यक्ष मुलाकात दी जा रही हैं।
अतः समस्त बंदी परिजनों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 11 नवम्बर 2026 को निर्धारित समयानुसार वैध पहचान पत्र के साथ मुलाकात हेतु पधारें। शिवपाल सिंह पारोंदिया, सहायक जेल अधीक्षक सब जेल गोहद के द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर सब जेल गोहद प्रशासन द्वारा बंदियों एवं उनके परिजनों हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सुविधा सुनिश्चित की जावेगी, साथ ही बंदी परिजनों से अनुरोध है कि वे जेल नियमों का पालन करते हुए मुलाकात करना सुनिश्चित करें।




