No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंधर्म

सगरा धाम पांडरी बाबा मंदिर पर विशाल कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ।

25 जनवरी को बाबा के अवतरण दिवस के उपलक्ष में कथा का आयोजन।

सगरा धाम पांडरी बाबा मंदिर पर विशाल कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ।

25 जनवरी को बाबा के अवतरण दिवस के उपलक्ष में कथा का आयोजन।

भिंड जिले के सुप्रसिद्ध सगरा धाम पांडरी बाबा मंदिर पर विशाल कलश यात्रा के साथ कथावाचक जगद्गुरु राधामोहन शरण देवाचार्य के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। चरणसेबक सतीश राजावत उर्फ बाबादीन ने बताया कि सगरा धाम पांडरी बाबा मंदिर पर 18 जनवरी से 24 जनवरी तक कथा चलेगी, जिसका आयोजन पांडरी बाबा धाम सगरा धाम सतसंग परिवार के द्वारा कराया जा रहा है। यहां पर बता दें कि पांडरी बाबा सगरा धाम में हर वर्ष 25 जनवरी को बाबा के अवतरण दिवस की मौके पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता है, जिसके तहत मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है और भागवत भजन कीर्तन के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी होता है। बाबा के मंदिर पर भिंड जिले के अलावा दूर दराज से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं, ऐसी मान्यता है कि यहां आने से भक्तों की बाधा दूर होती है और मनोकामना पूर्ण होती है।

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button