नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के निर्धारित समय-सारणी के द्वितीय चरण की बढ़ाई गई समय-सीमा।

नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के निर्धारित समय-सारणी के द्वितीय चरण की बढ़ाई गई समय-सीमा।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड ने बताया है कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के द्वारा नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 की तैयारी हेतु प्रक्रिया एवं मतदाता सूची तैयार करने का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके तहत नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के निर्धारित समय-सारणी के द्वितीय चरण की समय-सीमा बढ़ाई गई है।
अतः रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) जनपद पंचायत भिण्ड, अटेर, लहार, रौन, मेहगांव, गोहद, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगरीय निकाय) नगर पालिक निगम भिण्ड, नगरपालिका गोहद, लहार, नगरपरिषद फूप, अकोडा, मिहोना, दबोह, आलमपुर, मौ, रौन, मालनपुर, गोरमी, मेहगांव आयोग द्वारा नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के द्वितीय चरण की संशोधत समय-सारणी के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।




