No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

खेलो इण्डिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ” कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को

खेलो इण्डिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ” कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे देश के युवाओं से सीधा संवाद*

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस का विशेष राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम इस वर्ष 27 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है, इस अवसर पर देश के युवाओं में खेल भावना, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलो इण्डिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ” कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एन.आई.सी. कक्ष में किया जायेगा।

इस आयोजन की मुख्य विशेषता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के युवाओं से सीधा संवाद होगा। प्रधानमंत्री 27 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से देशभर के 1600 से अधिक चयनित स्थानों पर उपस्थित आठ लाख से ज्यादा युवा व खिलाड़ियों को एक साथ संबोधित करेंगे।
भिण्ड में इस आयोजन में शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्र.-1 भिण्ड की एनएसएस ईकाई के स्वयंसेवक एवं खिलाड़ी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के अधिकारी के साथ वर्चुअल संवाद में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पिछले 12 वर्षों में देश के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर में आये बदलावों और भारत के उभरते खेल परिवेश पर विशेष विमर्श किया जायेगा साथ ही प्रधानमंत्री के संवाद के बाद लगभग 15 मिनिट का विशेष युवा संवाद सत्र भी आयोजित होगा, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवक एवं स्थानीय खिलाड़ी अपने नये विचार सुझाव और आकांक्षाएं साझा करेंगे। यह कार्यक्रम जिले के युवा खिलाड़ियों एवं स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्तर से जोड़ने और नई प्रेरणा देने में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

a

Related Articles

Back to top button