जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड द्वारा एनसीसी कैडेट्स को दी गई कैरियर काउंसलिंग

जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड द्वारा एनसीसी कैडेट्स को दी गई कैरियर काउंसलिंग
जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) भिण्ड में आयोजित एनसीसी कैम्प (30 एमपी बटालियन एनसीसी भिण्ड) के प्रतिभागी कैडेट्स को कैरियर काउंसलिंग प्रदान की गई।
काउंसलिंग सत्र में कैडेट्स को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों, शासन की रोजगारोन्मुखी योजनाओं और भविष्य की कैरियर संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सही कैरियर चयन, कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ कैडेट्स उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में रुचि के साथ भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में एनसीसी के अधिकारीगण एवं आईटीआई के स्टाफ की भी उपस्थिति रही।




