राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन,बालक वर्ग फाइनल मुकाबले में रीवा तथा बालिका वर्ग में इंदौर संभाग ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन,बालक वर्ग फाइनल मुकाबले में रीवा तथा बालिका वर्ग में इंदौर संभाग ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।
भिण्ड शहर में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर शहर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी सुधांशु द्विवेदी, जिला परियोजना समन्वयक शिवब्रह्म जादौन, प्राचार्य पी.एस. चौहान, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज इस मैदान का खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी बन सकता है।
सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मैचों के परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें बालक वर्ग फाइनल मुकाबले में रीवा ने भोपाल संभाग को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान भोपाल संभाग एवं तृतीय स्थान जबलपुर संभाग ने प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में इंदौर संभाग ने जनजाति कार्य विभाग को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जनजाति कार्य विभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान बालिका वर्ग में उज्जैन संभाग ने प्राप्त किया।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में बालक वर्ग में बेस्ट रेडर आदित्य यादव रीवा संभाग, बेस्ट कैचर नमन अली जबलपुर संभाग एवं बेस्ट ऑलराउंडर राज धाकड़ भोपाल संभाग को मिला तथा बालिका वर्ग में बेस्ट रेडर उमेश्वरी जनजाति कार्य विभाग, बेस्ट कैचर जैविका उज्जैन संभाग तथा वेस्ट ऑलराउंडर इंदौर संभाग की परिणा ने प्राप्त किया।




