राजनीति
भिंड में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद द्वारा छात्राओं का अपमान करने पर फूंका पुतला

भिंड में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबली तोमर ने कहा कि कांग्रेस नेता सांसद बिमोल अकोएजम के द्वारा छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार एवं अपशब्द प्रयोग करना घोर निंदनीय है भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है जिसको लेकर भिंड जिला भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद का पुतला दहन किया है, और राहुल गांधी से उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है, साथ ही उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व पर पूरा देश कन्याओं का पूजन कर रहा है वहीं कांग्रेस के नेता अपमान कर रहे हैं, बबली तोमर ने कहा कि कांग्रेस सांसद को अपनी गलती पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।
वाइट : कृष्णकांता तोमर वरिष्ठ भाजपा नेत्री




