No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहे आयोजित।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहे आयोजित।

मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से मिशन शक्ति के उपघटक जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम अपराजिता जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित किया जा रहा है।
बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना के द्वारा अवगत कराया गया कि अपराजिता कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में शासन की एक अनूठी पहल है, जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाकर उनके सशक्तिकरण में नया आयाम जोड़ना है, जिसमें खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से विभिन्न विकासखंडों में बालिकाओं को जूडो कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, कुश्ती से संबंधित आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण खेल युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाता है।
वर्तमान में जिले में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान के निर्देशन में विकासखंड लहार में प्रशिक्षक पवन कुमार, विकासखंड भिण्ड में प्रशिक्षक संजय पंकज के द्वारा क्रमशः शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय लहार एवं शासकीय कन्या शाला क्रमांक 2 भिण्ड में मुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
जिनमें बालिकाओं को शारीरिक तौर पर सशक्त बनाकर उन्हें जूडो कराटे एवं उनकी रुचि के अनुकूल बॉक्सिंग कुश्ती करने ताइक्वांडो आदि के प्रशिक्षण प्रदाय किये जा रहे हैं। अपराजिता कार्यक्रम की प्रशिक्षण अवधि शासन निर्देशानुसार 15 से 20 दिवस की होगी, जिसमें बालिकाओं को प्रारंभिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा। साथ ही अपराजिता कार्यक्रम के साथ ही बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी जा रही है और बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में भी शपथ दिलाकर बाल विवाह रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

a

Related Articles

Back to top button