No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 29 अक्टूबर को आज एक दिवसीय प्रवास पर भिण्ड आएंगे

प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 29 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर भिण्ड आएंगे

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को जिले के प्रवास पर रहेंगे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 29 अक्टूबर 2026 को प्रातः11.00 बजे कार द्वारा ग्वालियर से प्रस्थान कर दोपहर 01.00 बजे श्री दंदरौआ धाम मेहगांव, जिला भिण्ड आयेंगे एवं परम पूज्य महाराज  श्रद्धेय रमेश भाई ओझा से भेंट करेंगे। इसके बाद दोपहर बाद 02.05 बजे श्री दंदरौआ धाम मेहगांव, जिला भिण्ड से प्रस्थान कर दोपहर 02.50 बजे पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया के निवास उत्कृष्ट विद्यालय नंबर 02 के पास आर्य नगर भिण्ड पहुँचेंगे।

प्रभारी मंत्री दोपहर 03.20 बजे उत्कृष्ट विद्यालय नंबर 02 के पास आर्य नगर भिण्ड से प्रस्थान कर दोपहर 03.30 बजे वार्ड नं.15 लहार चुंगी के पास भिण्ड पहुंचकर विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह के पुत्र स्वर्गीय पुष्पेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इसके उपरांत सायं 04.00 बजे वार्ड नं.15 लहार चुंगी के पास, जिला भिण्ड से प्रस्थान कर सायं 05.15 बजे सर्किट हाउस मुरार, जिला ग्वालियर पहुंचेंगे।

a

Related Articles

Back to top button