कलेक्टर भिण्ड ने जनपद पंचायत गोहद के 05 पंचायत समन्वयक अधिकारियों और 02 सहायक विकास विस्तार अधिकारी को दिया नोटिस

कलेक्टर भिण्ड ने जनपद पंचायत गोहद के 05 पंचायत समन्वयक अधिकारियों और 02 सहायक विकास विस्तार अधिकारी को दिया नोटिस
*वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई पर विचार*
कलेक्टर पवन कुमार जैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्य एवं पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत गोहद के पंचायत समन्वयक अधिकारी मानसिंह, पंचायत समन्वयक अधिकारी राजेन्द्र शाक्य, पंचायत समन्वयक अधिकारी गणेशराम शर्मा, पंचायत समन्वयक अधिकारी जगदीश पवैया, पंचायत समन्वयक अधिकारी जबर सिंह, सहायक विकास विस्तार अधिकारी पवनप्रताप सिंह तोमर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी लोकेश कोरकू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर ने सूचित किया है कि दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को आकांक्षी ब्लॉक गोहद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा में पाया गया कि उक्त सभी के सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कुल स्वीकृत आवासों में पूर्ण हुए आवासों का प्रतिशत कम है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि योजना के कार्य एवं पर्यवेक्षण में लापरवाही बरती जा रही है। क्यों न इस लापरवाही के लिये आपकी 01 वेतनवृद्वि असंचयी प्रभाव से रोकी जावे।
उक्त के संबंध में आप अपना जवाब सप्रमाण 07 दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। जबाव प्राप्त न होने एवं संतोषजनक न होने की स्थिति में उक्त सभी के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी, जिसके लिये स्वंय जिम्मेदार होंगे।




