भिंड माधवगंज हाट में 30अक्टूबर शुक्रवार को रात 9 बजे होगा क़िब्ला ए आलम कॉन्फ्रेंस,सैय्यद मनाज़िर चिश्ती (ग़ज़ाली मियां) सहित देशभर के उलमा-ए-इकराम होंगे शामिल

भिंड माधवगंज हाट में 30अक्टूबर शुक्रवार को रात 9 बजे होगा क़िब्ला ए आलम कॉन्फ्रेंस,सैय्यद मनाज़िर चिश्ती (ग़ज़ाली मियां) सहित देशभर के उलमा-ए-इकराम होंगे शामिल
आयोजकों ने की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
भिंड। शहर के माधवगंज हाट क्षेत्र में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क़िब्ला ए आलम कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज रात्रि 9 बजे किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में देश की मशहूर शख्सियत सैय्यद मनाज़िर चिश्ती (ग़ज़ाली मियां) साहब, फफूंद शरीफ, जिला औरैया (उत्तर प्रदेश) से विशेष रूप से शिरकत करेंगे। उनके साथ बाहर से भी कई उलमा-ए-इकराम के पहुंचने की जानकारी दी गई है।
बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील
कॉन्फ्रेंस को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।कार्यक्रम में उलमा-ए-इकराम की मौजूदगी में धार्मिक तकरीरें होंगी। आयोजकों ने भिंड शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कॉन्फ्रेंस को सफल बनाएं।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन प्रतिवर्ष धार्मिक और सामाजिक सहभागिता के उद्देश्य से किया जाता है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाज के लोगों से समय पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।




