No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

संकल्प से समाधान अभियान के तहत विश्रामगृह अटेर में आयोजित हुआ खण्ड स्तरीय शिविर।

संकल्प से समाधान अभियान के तहत विश्रामगृह अटेर में आयोजित हुआ खण्ड स्तरीय शिविर।

*शिविर के दौरान 30 पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*

संकल्प से समाधान अभियान के तहत आज विश्रामगृह अटेर में खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अटेर विधायक हेमन्त कटारे, कलेक्टर भिण्ड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अटेर सहित विभिन्न विभागों के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर की शुरुआत विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को देने से हुई। इसके बाद उपस्थित नागरिकों ने अपने आवेदन पंजीकृत कराए। शिविर के दौरान कुल 30 पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 24 को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 06 को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।
विधायक हेमन्त कटारे ने कहा कि शासन द्वारा चलाई गई संकल्प से समाधान योजना बहुत ही अच्छी योजना है, सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं जो उन्हें जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्या को सुनकर मौके पर निराकरण किया।

कलेक्टर भिंड ने शिविर के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर कहा कि सभी किसान भाई फार्मर रजिस्ट्री में आईडी बनवाएं क्योंकि अब आने वाले समय में किसानों से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ उसी के आधार पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी अपनी 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीका अवश्य लगवाएं। यह टीका निःशुल्क शासन द्वारा लगाया जा रहा है, सभी लोग अपने आस-पास भी लोगों को 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।

a

Related Articles

Back to top button