मंडलम और वार्ड कमेटी बनाएगी कांग्रेस -धर्मेंद्र सिंह भदौरिया “पिंकी”।

जनक्रांति चंबलभूमि
मंडलम और वार्ड कमेटी बनाएगी कांग्रेस -धर्मेंद्र सिंह भदौरिया “पिंकी”।
जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर की बैठक जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में आयोजित की गई
प्रेस को जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस भिंड के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया उक्त बैठक में आगामी 30 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई एवं जल्द से जल्द वार्ड और मंडलम कमेटिया बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया “पिंकी” ने कहा हमारे नेता राहुल गांधी की मनसा अनुसार कांग्रेस वार्ड एवं बूथ स्तर पर सक्रियता से काम करेगी हर वार्ड में 25 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी और 11 सदस्यीय मंडलम कमेटी भी बनेगी कांग्रेस पार्टी हर वार्ड में बूथ स्तर पर जाकर जन समस्याओं को एकत्र करने का काम करेगी एवं आम लोगों को जो परेशानी हो रही है उनका निराकरण करने की भी कोशिश करेगी
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, अनुपमा नेहा भदौरिया, संदीप मिश्रा, स्मिता शर्मा, राजेंद्र यादव, बृजेंद्र सिंह भदौरिया, मुन्ना, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह कुशवाह, प्रमोद दीक्षित, पीसी चैतन्य शर्मा, संजीव बरुआ, मोहम्मद इरफान, बलराम जाटव, हर नारायण शर्मा, गजेंद्र यादव, राकेश भदौरिया रक्के, आशुतोष शर्मा, मुकेश गर्ग, कुलदीप भारद्वाज, दीपू दुबे राघवेंद्र कांकर, अजय शर्मा, आनंद शांति स्वरूप शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, चंद्रभान सिंह, उमेश सिंह, प्रतीक चौहान, बॉबी तोमर, सोहन तिवारी, नरेंद्र शाक्य, अचल जादौन, ऋषिकेश कुमार, मोहम्मद शमशाद, मोहन शाक्य आदि।




