No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर पवन जैन ने बाराकलां पंचायत का किया भ्रमण,जनविश्वास अभियान अंतर्गत ग्रामवासियों से किया संवाद

कलेक्टर पवन जैन ने बाराकलां पंचायत का किया भ्रमण,जनविश्वास अभियान अंतर्गत ग्रामवासियों से किया संवाद।मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर पवन जैन ने आज पंचायत भवन बाराकलां में ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।कलेक्टर पवन जैन ने पंचायत में स्वामित्व रजिस्ट्री कार्यों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी की ई-केवाईसी के कार्यों पर भी ध्यान दिया जाए जिससे किसान सम्मान निधि के हितलाभ से कोई भी कृषक वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के छूटे हुए पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनकी वृद्धावस्था, निराश्रित, विधवा और दिव्यांग पेंशन शीघ्रता से शुरू की जाए। कलेक्टर पवन जैन ने कहा कि फौती नामांतरण के सभी आवेदनों में 15 दिन में कार्यवाही होना सुनिश्चित हो। उन्होंने बताया कि फौती नामांतरण, आपसी सहमति से बंटवारा, हकत्याग पंजीयन, रिकॉर्ड संशोधन, इत्यादि राजस्व कार्यों के लिए निकट भविष्य में मोबाइल कोर्ट लगाई जाएगी जिससे ग्रामीणों के तहसील के चक्कर काटने में अथवा वकील लगाने में संसाधन बर्बाद न हो। उन्होंने ग्रामवासियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।

कलेक्टर पवन जैन ने ग्रामीणों से पीएम आवास योजना, वीबी-जीरामजी अंतर्गत कार्य और नल जल योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायत में आवारा पशुओं का प्रबंध कर उन्हें गौशाला भेजा जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, एसडीएम भिण्ड महेंद्र सौजन्य, जनपद सीईओ शालू दोहरे सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

a

Related Articles

Back to top button