No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

नम आंखों से सैकड़ो लोगों ने दी धर्मेंद्र राजावत उर्फ टंटी भैया को अंतिम विदाई।

नम आंखों से सैकड़ो लोगों ने दी धर्मेंद्र सिंह राजावत (टंटी भैया) को अंतिम विदाई। शव यात्रा के साथ सैकड़ो लोगों का जन सैलाब मनुष्य के व्यवहार को दर्शाता है, ऐसा ही भावुक क्षण भिंड में उस समय देखने को मिला जब भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी धर्मेंद्र उर्फ टंटी भैया बीमारी के चलते दिल्ली की एक अस्पताल में इलाज के दौरान जिंदगी से जंग हार गए, जैसे ही लोगों को यह खबर लगी तो हर कोई शोक में डूबा नजर आया, सोशल मीडिया से लेकर उनकी अंतिम यात्रा तक सेकंडों लोगों ने उन्हें भावुक विदाई दी। यहां पर बता दें कि जिंदादिल स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के धनी टंटी भैया ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लगभग एक ,दो माह तक संघर्ष करते हुए 24 दिसंबर को अंतिम सांस ली।
आज उनकी अंत्येष्टि में सैकड़ों की संख्या में मित्रों व शुभचिंतकों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि वे सभी के दिलों में विशेष स्थान रखते थे।हमारे सामाजिक कार्यों में भी आपका विशेष सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा। निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में सहभागिता कर आपने समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाया।
भिंड शहर ने आज एक ऐसे विशेष व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।
टंटी भैया, आप अपनी यादों और कर्मों के माध्यम से सदा हमारे हृदय में जीवित रहेंगे।

a

Related Articles

Back to top button