No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

खरीदी केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त – अपर कलेक्टर।

खरीदी केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त – अपर कलेक्टर।

अपर कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण।

अपर कलेक्टर ने आज शुक्रवार को दोनियापुरा गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, भंडारण, किसानों की सुविधा और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी कार्य पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा किया जाए।

अपर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसानों की शिकायतों का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप खरीदी केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो। निरीक्षण के दौरान किसानों से भी चर्चा की गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं।

a

Related Articles

Back to top button