No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर ने ग्राम भरौलीकलां का किया भ्रमण, पेयजल प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कलेक्टर ने ग्राम भरौलीकलां का किया भ्रमण, पेयजल प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

जिले में शुद्ध पेयजल उपलब्धता एवं बेहतर वर्षाजल तथा बाढ़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर भिण्ड लगातार क्षेत्रीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर जनपद पंचायत मेहगांव अंतर्गत ग्राम भरौलीकलां पहुंचे। ग्राम भ्रमण के दौरान पंचायत कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पूर्व सूचना के बावजूद पंचायत सचिव विनोद सिंह भदौरिया के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उन स्थानों एवं घरों का निरीक्षण किया, जहां वर्षाकाल में बाढ़ का पानी पहुंचता है। उन्होंने ग्रामीणों से संभावित बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी उपायों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।
गली-गली भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने गंदी नालियों एवं कीचड़युक्त क्षेत्रों को देखकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव को आवश्यक स्थानों पर नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों द्वारा सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण की मांग किए जाने पर संबंधित अधिकारियों को परीक्षण उपरांत नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम भरौलीकलां के भ्रमण उपरांत कलेक्टर ने नवीन तहसील भवन अमायन का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेहगांव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव एवं तहसीलदार अमायन उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button