ताजा ख़बरें
भारत को विकसित बनाने के लिए आमजन से भाजपा लेगी सुझाव, प्रेस वार्ता में दी जानकारी।।

भारत को विकसित बनाने के लिए आमजन से भाजपा लेगी सुझाव।
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार सक्रिय नजर आ रही है। भिंड में भाजपा नेता रमेश दुबे ने प्रेस वार्ता में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत को विकसित बनाने के लिए आमजन से सुझाव मांगे हैं, जिसमें एक ऐप के जरिए मिस कॉल देने पर लिंक आएगी, उस लिंक से आमजन अपने सुझाव भेज सकेंगे, वहीं विधानसभा स्तर पर पेटी रखी जाएगी जिसमें भी आमजन अपने सुझाव भेज सकेंगे, भाजपा नेता ने बताया कि 8 मार्च से 12 मार्च तक भाजपा कार्यकर्ता वूथ स्तर पर घर-घर जाएंगे और लोगों से भारत को विकसित बनाने के लिए सुझाव लेंगे।
भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




