बेरिहाई मंदिर के पुजारी उद्धव दास बने मंहत।व,बेरिहाई माता मंदिर लहरौली पर संतों का लगा मेला।

बेरिहाई मंदिर के पुजारी उद्धव दास बने मंहत।व,बेरिहाई माता मंदिर लहरौली पर संतों का लगा मेला।
संत समिति जिला अध्यक्ष, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर एवं कई महंत रहे मौजूद।
भिंड जिले के लहरौली गांव के उमेश राजावत बाल जीवन में ही घर परिवार छोड़कर बेरिहाई माता मंदिर पर भक्ति में मग्न रहने लगे, उन्होंने 4 वर्ष मंदिर पर रहकर ना सिर्फ पूजा पाठ की बल्कि मंदिर का विस्तार भी कराया और मंदिर परिसर को स्वच्छ रखा एवं पेड़ पौधे भी लगाए। गांव के लोग उन्हें उमेशानंद कहकर पुकारने लगे। पुजारी उमेशानंद के गुरु संत सागर दास महाराज ने उद्धव दास नाम दिया, जिसके बाद संत उद्धव दास की महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर एवं मंहातो के द्वारा विधि विधान से चादर उड़ा कर महंती कराई। संत समिति के जिला अध्यक्ष कालिदास महाराज, आर्यावर्त षटदर्शन साधु मंडल जिला अध्यक्ष उमेश दास महाराज,मंडलेश्वर श्रीश्री 1008 नरसिंह दास महाराज, महामंडलेश्वर डॉ मोहनानंद जी महाराज,पं चंदीप भारद्वाज सहित संत, मंहत मौजूद रहे। मंदिर पर अखंड रामायण पाठ, हवन, कन्या एवं संत भंडारे का आयोजन भी किया गया।




