No Slide Found In Slider.
धर्म

भिंड कलेक्टर एवं एसपी ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पुलिस लाइन में शस्त्र-पूजन कर जिले वासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

भिंड कलेक्टर एवं एसपी ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पुलिस लाइन में शस्त्र-पूजन कर जिले वासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

*सीईओ जिपं., एडीएम, एएसपी, एसडीएम भी हुए शस्त्र-पूजन में शामिल*

दशहरा पर्व का सनातन धर्म में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है, दशहरा के पावन पर्व पर शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाने वाला शस्त्र पूजन पर पुलिस लाईन भिण्ड में उत्साह, उमंग व धूमधाम के साथ शस्त्रों की पूजा की गई।

भिंड कलेक्टर पवन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा की उपस्थिति में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर राजन बी नाडिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीएम भिण्ड महेन्द्र सौजन्या भी इस शस्त्र-पूजन में शामिल हुए।

बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सनातन संस्कृति के विधि-विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गई।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने जिले वासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि बुराई पर अच्छाई के प्रतीक इस दशहरा पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं।

a

Related Articles

Back to top button