No Slide Found In Slider.
धर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भगवान महावीर के जियो और जीने दो के सिद्धांत का पालन करने वाला धर्म है जैन धर्म : नरेन्द्र सिंह

पूर्व विधायक का जैन समाज ने ऊमरी में आयोजित कार्यक्रम में पगड़ी पहनाकर किया सम्मान

भिण्ड। पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि जैन धर्म भगवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत का पालन करने वाला धर्म है। भगवान महावीर का प्रकृति से गहरा संबंध रहा था। उन्होंने जंगल में जीव-जंतु ही नहीं वरन् पेड़-पौधों के बीच रह कर अपनी साधना की थी तथा ऋजुपालिका नदी के किनारे एक शाल के पेड़ के नीचे ही उन्हें आत्मज्ञान (केवल ज्ञान) की प्राप्ति हुई थी। जैन धर्म की पवित्र पुस्तकों में न केवल जीव-जंतु बल्कि पेड़-पौधों पर दया करने का उपदेश दिया गया है। पृथ्वी, जल, वायु, वनस्पति और अग्नि सभी में जीवन है। इन सभी को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए तथा इन्हें नष्ट होने से बचाना चाहिए। जैन धर्म में प्रकृति के उपभोग की बजाय उपयोग करने का उपदेश दिया गया है। यह उद्गार उन्होंने ऊमरी में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जयंती के अवसर पर निकाले गए चल समारोह एवं धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।
पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह को ऊमरी में आयोजित जैन समाज की मेला कमेटी ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद थे और जैन समाज के जलूस में शरीक होकर मन्दिर पर पहुंचे जहां उनका पूर्ण रूप से सम्मान किया गया।
मौ नगर में निकली भगवान महावीर की शोभायात्रा
जैन धर्म के अंतिम व 24वे तीर्थंकर शासन नायक भगवान महावीर स्वामी की जयंती के शुभ अवसर पर मौ नगर मे भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ और भक्तिमय निकाली गई। शोभायात्रा बड़ा मंदिर बाजार से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शांतिनाथ जिनलाय पर पहुंची। शोभायात्रा के पश्चात श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन हुआ। इस मौके पर भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य भी भगवान की शोभायात्रा में शामिल हुए और धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर समाज के राकेश जैन भडेरा, अशोक जैन सेमरा, विकास जैन मोदी, देवेन्द्र जैन चौधरी, राकेश जैन चौधरी, कुशल जैन, चक्रेश जैन, शैलेश जैन, चिल्ले जैन एवं सकल दिगंबर जैन समाज के युवा तथा सभी साधर्मी जन उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button