युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन 24 जून को।

युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन 24 जून को।
*शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में लगेगा रोजगार मेला*
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आई०टी०आई० भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम (रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन दिनांक 24 जून 2026 को समय प्रातः 11 बजे से सायं 04:00 बजे तक स्थान शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। जिसमें आमधनी प्रा०लि० ग्वालियर, क्विक आई टी सालूशन इन कंटलजेन्शी ग्वालियर, डिफरेंस मेनेजमेन्ट डेवलमेंट इंडिया प्रा० लि० लखनऊ, एक्सिक बैंक
गुडगांव, एलआईसी भिण्ड, चेकमेट सिक्योरिटी ग्वालियर, एसआरएफ मालनपुर (केवल महिला), जमुना ऑटो पार्टस मालनपुर, चेकमेट सिक्योरिटी, ग्लोबल सिक्योरिटी सर्विस सूरत, एम.पी.एम.के.वी.वी.सी.एल. भिण्ड, कोशल विकास केन्द्र ग्वालियर, राव्या वर्क फोर्स प्रा०लि० लखनऊ, नीडेक प्रा०लि० नीमराना राजस्थान के द्वारा निःशुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जावेगी।
आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आवें। प्लेसमेंट ड्राइव उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।




