No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

प्रत्येक गर्भवती महिला की समयबद्ध जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं – कलेक्टर।

प्रत्येक गर्भवती महिला की समयबद्ध जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं – कलेक्टर।

*ब्लॉक स्तरीय समीक्षा एवं स्वास्थ्य अभियान संबंधी बैठक संपन्न*

आज विकासखण्ड मेहगांव में कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा एवं स्वास्थ्य अभियान संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड, एसडीएम मेहगांव, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी मेहगांव, परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना मेहगांव एवं गोरमी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, नियमित टीकाकरण, एनसीडी कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में निर्देश दिए गए कि गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक गर्भवती महिला की समयबद्ध जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही जिन प्रकरणों में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में विलंब पाया गया है, उनमें त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक पूर्व कलेक्टर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी मेहगांव को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसमें निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में मरीजों एवं आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं। अस्पताल परिसर में अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए तथा पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित की जाए। अस्पताल परिसर से जुड़े मार्ग के सुगम आवागमन हेतु नगर परिषद द्वारा सड़क निर्माण/मार्ग सुधार की कार्यवाही शीघ्र कराई जाए।
बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति करें तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

a

Related Articles

Back to top button