No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंधर्म

गुरु पूर्णिमा पर महामंडलेश्वर डॉ मोहनानंद महाराज के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब, वैष्णो देवी मंदिर लहरौली सहित जिले भर में गुरु पूर्णिमा की धूम।

गुरु पूर्णिमा पर महामंडलेश्वर डॉ मोहनानंद महाराज के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब, वैष्णो देवी मंदिर लहरौली सहित जिले भर में गुरु पूर्णिमा की धूम।

भिंड जिले में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पुरानी गढ़िया आश्रम (नयागांव) वैष्णो देवी सत्यधाम लहरौली सहित कई मंदिरों एवं आश्रमों में धूम दिखाई दे रही है। लोग अपने-अपने गुरुओं से आशीर्वाद लेने के लिए आश्रमों एवं मंदिरों में पहुंच रहे हैं और जिले के कई मंदिरों और आश्रमों में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भजन-कीर्तन, रामायण पाठ एवं भंडारों के आयोजन हो रहे हैं। वैष्णो देवी लहरौली सत्यधाम पर भक्तों ने स्वर्गीय सतपाल महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया, तो वही पुरानी गढ़िया आश्रम पर महामंडलेश्वर डॉ मोहनानंद महाराज से भी आशीर्वाद लिया। गुरु पूर्णिमा को जिले के मंदिरों और आश्रमों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।

a

Related Articles

Back to top button