No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिण्ड पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, 07 आरोपियों को गिर० कर, 11 लाख रुपये का मसरुका किया बरामद ।

भिण्ड पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, 07 आरोपियों को गिर० कर, 11 लाख रुपये का मसरुका किया बरामद ।

जिले में हो रही लगातार चोरी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा द्वारा जिला भिण्ड के समस्त अनुविभागीय अधिकारी / थाना प्रभारियों को चोरी के अपराध का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देशों के पालन में अति० पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के नेतृत्व मे उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) भिण्ड दीपक तोमर के मार्ग दर्शन मे थाना बरोही पुलिस को चोरी की गैंग का खुलाशा करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 21.09.2025 को फरियादी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट की कि दिनांक 20-21.09.25 दरमियानी रात मै तथा मेरी पत्नि खाना खाकर सो गए थे दिनांक 20.09.25 को सुबह 04:00 बजे जगा तो मेरे के अन्दर बने कमरे का ताला टूटा हुआ था अन्दर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा पडा हुआ था उसमें रखे सोने-चदी के जेवरात गायब थे उक्त अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बरोही पर क्रमांक 86/25 धारा 305,331 (4) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त अपराध की विवेचना मे थाना प्रभारी बरोही उ0नि0 अतुल भदौरिया द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा मौतिक साक्ष्य एवं तकनीकि साक्ष्य एकतित्र किए गए तथा मुखबिर तंत्र विकसित किया गया था इसी सम्बन्ध मे दिनांक 5.7.26 थाना प्रभारी बरोही को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कार जिसमे 04 लोग बैठे हुए है और दबोह लावन शादी मे जा रहे है उक्त व्यक्तियों संदिग्ध है उक्त मुखबिर की सूचना पर से तत्काल थाना बरोही पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँच कर देखा तो एक कार दबोह लावन मोड, नहर के पास एक स्लेटी रंग की कार मारुती एसकॉस न० एमपी 07 सीएस 8293 खडी है पुलिस टीम द्वारा उक्त कार मे बैठे चारों सदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया गया तथा मौतिक साक्ष्य एवं तकनीकि साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने मुख्य आरोपी द्वारा उक्त चोरी की घटना को अपने साथियो के साथ कारित करना स्वीकार किया गया और अपने अन्य 03 साथियो के नाम भी बताए गए।

उक्त अपराध में गिर० किए गए सभी आरोपियो से बारी-बारी से पूछताछ की गई तो आरोपियो द्वारा कुल 06 चोरी की घटना जिनमे थाना बरोही की 03 चोरी तथा थाना देहात की 03 चोरी की घटना कारित करना स्वीकार की गई है इस प्रकार कुल 07 आरोपियों को गिर० कर माननीय न्यायालय पेश कर पीआर लेकर पूछताछ की जावेगी जिसमें और भी खुलाशें होने की सम्भावना है।

कुल 06 अपराध का खुलाशा हुआ है जो कि निम्न है।

जप्त मशरूका का विवरण :-सोने के आभूषण (02 नग सोने की चेन, 03 जोडी झुमकी, 03 जोडी वाला, 10 अंगूठी सोने की, 02 मनचली,.मंगलसूत्र, 02 नाक की वाली, 02 कान की वाली, 02 सोने के ओम,)चाँदी के आभूषण (02 करधोनी, 08 जोडी पायल, 01 खगोरिया, 06 सिक्के)एक कार मारुती एसकॉस न0 एमपी 07 सीएस 8293 कीमत 8 लाख रुपयें। कुल मशरुका कीमती – 11 लाख रुपये।सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत (थाना प्रभारी देहात), उनि अतुल भदौरिया थाना प्रभारी बरोही, उनि. बैभव तोमर (थाना प्रभारी नयागाव),उप नि मुनेंद्र राठौर ,सउनि बाबू सिंह, सउनि सत्यवीर सिंह (प्रभारी सायबर सेल), प्रआर. त्रिवेन्द्र, प्रआर. मयंक दुबे, प्रआर.उमेश परमार ,प्रआर. दीवान सिंह, प्रआर. मानसिंह, प्रआर. गुरूदास सोही, प्रआर. प्रमोद पाराशर, प्रआर. महेश, आर. विकाश चौहान, आर. विशाल, आर. मुनेश तोमर, आर. फिरोज खान, आर. अजीत, आर. कमल तोमर आर. आनंद दीक्षित, आर. सतेन्द्र यादव, आर. राहुल यादव, आर. प्रशांत नरवरिया आर.चा. राहुल शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।

a

Related Articles

Back to top button