कलेक्टर की उपस्थिति में दिया गया जिला जनगणना हस्तपुस्तिका कार्य से संबंधित प्रशिक्षण।

कलेक्टर की उपस्थिति में दिया गया जिला जनगणना हस्तपुस्तिका कार्य से संबंधित प्रशिक्षण।
*कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ अंतिम दिवस का प्रशिक्षण*
जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के कार्य से संबंधित प्रशिक्षण जारी है। इसके अन्तर्गत कुल 6 बैच में आज अंतिम दिवस का प्रशिक्षण कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी की उपस्थिति में जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल के प्रशिक्षकों डॉ. कुमार रघुवंश मणि सिंह एवं भारत लाल राठौर द्वारा जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के कार्य से संबंधित राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका आँकडों के संकलन एवं संचयन तथा DCHB Portal & App आदि प्रक्रियाओं से संबंधित ऑकड़ों के संकलन हेतु चार्ज अधिकारी तथा क्षेत्र पदाधिकारियों (Field Functionaries) को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
यह प्रशिक्षण प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक कार्यालय कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित किया गया। इसमें चार्ज जनगणना अधिकारी, जनगणना लिपिक और क्षेत्र पदाधिकारियों को जनगणना 2027 हस्तपुस्तिका (DCHB) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों का पंजीकरण, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) परिचय एवं क्षेत्र पदाधिकारियों की भूमिका, ग्राम निर्देशिका अनुसूची, डेमो जिला जनगणना हस्तपुस्तिका मोबाइल एप एवं पोर्टल पर अंत में ओपन हाउस चर्चा आदि प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
आज DCHB कार्य के छठवें अंतिम बैच के एक दिवसीय प्रशिक्षण में नगर पालिका निगम भिण्ड, नगर पालिका परिषद् लहार, गोहद नगर परिषद् आलमपुर, दबोह, मौ, फूपकलॉ, अकोडा, मेहगाँव, गोरमी, मालनपुर, रौन, मिहोना के चार्ज जनगणना अधिकारी, जनगणना लिपिक और क्षेत्र पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।




