No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उत्सव पूर्ण उत्साह, एकता और गरिमा के साथ मनाया जाए – कलेक्टर

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उत्सव पूर्ण उत्साह, एकता और गरिमा के साथ मनाया जाए – कलेक्टर

सरदार पटेल जयंती व मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियां हेतु बैठक सम्पन्न

कलेक्टर पवन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती तथा 1 नवंबर को मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर राजन बी नाडिया, एसडीएम लहार प्रदीप मिश्रा, एसडीएम भिण्ड महेन्द्र सौजन्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर प्रातः रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण की जाएं। स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग स्कूलों और कॉलेजों में सरदार पटेल के जीवन एवं योगदान पर आधारित कार्यक्रमों की योजना बनाएं। रन फॉर यूनिटी के मार्ग पर स्वच्छता, सड़क सुधार और चूने की लाइन कराने के निर्देश नगर पालिका भिण्ड के सीएमओ को दिए गए।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि 1 नवंबर की प्रातःकालीन कार्यक्रम में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान गाया जाएगा, जबकि संध्याकाल में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी शासकीय कार्यालयों पर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक एवं समय पर आमंत्रित किया जाए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के नाम चिन्हित किए जाएं, ताकि उनको स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जा सके। साथ ही स्थापना दिवस पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के लिए स्थान चिन्हित कर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने कहा गया।

कलेक्टर ने कहा कि यह केवल शहर का नहीं, बल्कि लोगों का और हम सबका कार्यक्रम है। अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उत्सव पूर्ण उत्साह, एकता और गरिमा के साथ मनाया जा सके।

a

Related Articles

Back to top button