No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मिशन वात्सल्य के तहत् चलाया जा रहा है बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान

मिशन वात्सल्य के तहत् चलाया जा रहा है बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान

*कोई भी ऐसा बालक जो बाल भिक्षावृत्ति अथवा कठिन परिस्थिति में मिलता है तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें सूचना*

कलेक्टर पवन कुमार जैन के निर्देशन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र सिंह अम्भ के मार्गदर्शन में जिला भिण्ड अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य के तहत बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिला स्तर पर भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु दल गठित किया गया है जिसमें महिला बाल विकास, विशेष किशोर पुलिस इकाई, श्रम विभाग के प्रतिनिधि शामिल हैं।

उक्त दल प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर और ऐसे क्षेत्र जहां भिक्षावृत्ति की संभावना है, भ्रमण करता है और बालकों का चिन्हांकन कर पुनर्वास की कार्रवाई करता है। उक्त निर्देशों के क्रम में धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थान रौन में भ्रमण किया गया तथा रेली का आयोजन कर जन जागरूकता का प्रचार-प्रसार कर बाल भिक्षावृत्ति के संबंध में दुकानदारों, हाथ ठेलों और मंदिर के पुजारी एवं धार्मिक कार्य से संबंधित प्रमुख व्यक्तियों को भिक्षावृत्ति से संबंधित जानकारी दी जाकर उन्हें अवगत कराया गया एवं प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर कैलेंडर और पेम्पलेट्स भी वितरित किए गए।

बाल संरक्षण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी ऐसा बालक जो बाल भिक्षावृत्ति करता हुआ मिलता है अथवा कठिन परिस्थिति में मिलता है तो उसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर, महिला बाल विकास विभाग, डायल 112 पुलिस को सूचना दे सकते हैं।

अभियान में प्रमुख रूप से महिला बाल विकास से संरक्षण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, लेखपाल आनंद मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता संजय मिश्रा, आंकड़ा विश्लेषक जितेंद्र कुमार शर्मा, सहायक आंकडा प्रविष्टि प्रचालक नंदिनी खत्री, आउटरीच कार्यकर्ता अनुरुद शर्मा, दीपेंद्र शर्मा एवं महिला बाल विकास परियोजना रौन अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button