No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर और सही ढ़ंग से मिले – कलेक्टर।

लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर और सही ढ़ंग से मिले – कलेक्टर।

*मुख्यमंत्री जन‑विश्वास अभियान के संबंध में समस्त जिला अधिकारियों की समीक्षा हुई आयोजित*

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जन‑विश्वास अभियान के संबंध में समस्त जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों, सामने आईं समस्याओं, ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं और आगे की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।
कलेक्टर ने अधिकारियों से पंचायतों में किए गए जनसंवाद के दौरान मिले फीडबैक की जानकारी ली तथा अधिकारियों को जनसंवाद के निष्पक्ष और प्रभावी संचालन का निर्देश दिया।

कलेक्टर ने विशेष रूप से कहा कि जनसंवाद केवल योजनाओं का वितरण नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य लोगों के जीवन स्तर में वास्तविक परिवर्तन लाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक पंचायत में यह देखना अनिवार्य है कि क्या लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर और सही ढ़ंग से मिल रहा है। साथ ही उन्होंने पंचायतों में प्रमुख समस्याओं, बार‑बार उठीं शिकायतों और लोगों द्वारा आवश्यक सुविधाओं की मांग पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में निर्देश दिए गए कि जनसंवाद के दौरान प्राप्त शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजनाओं का क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास और नागरिक सुविधाओं में समन्वय बढ़ाने, समयबद्ध कार्रवाई के साथ शिकायत निवारण सुनिश्चित करने और निरंतर संवाद कायम रखने पर भी ज़ोर दिया।

a

Related Articles

Back to top button