No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

पत्नी के निधन के बाद परिवार पर आया आर्थिक संकट, संबल योजना ने दिया सहारा

पत्नी के निधन के बाद परिवार पर आया आर्थिक संकट, संबल योजना ने दिया सहारा

भिंड/घर के किसी सदस्य का निधन किसी भी परिवार के लिए गहरा आघात होता है, लेकिन जब परिवार की देखभाल का मुख्य सहारा भी वही व्यक्ति हो, तो परिस्थितियां और कठिन हो जाती हैं। भिण्ड जिले के नगर परिषद मौ के वार्ड नंबर-03 लौहरपुरा निवासी महेश यादव के परिवार के सामने भी कुछ ऐसी ही स्थिति उस समय उत्पन्न हुई, जब उनकी पत्नी का दिनांक 25 अप्रैल 2026 में निधन हो गया।पत्नी के निधन के बाद घर-परिवार की देखभाल की जिम्मेदारियां निभाना उनके लिए चुनौती बन गया। परिवार और बच्चों को वक्त देने के कारण कुछ काम नहीं कर पा रहे थे, जिससे आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ रहा था।आर्थिक संकट के इस दौर में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना उनके परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई।मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही की मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत श्री महेश यादव को जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में अनुग्रह सहायता राशि दिए जाने हेतु स्वीकृति पत्र तैयार कर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के हाथों प्रदान किया गया। यह राशि उनके परिवार के लिए मुश्किल समय में बड़ी राहत लेकर आयेगी। महेश यादव कहते हैं कि संबल योजना अंतर्गत मिलने वाली अनुग्रह सहायता से परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने और विपरीत परिस्थितियों से उबरने में मदद मिलेगी। इसके लिए उन्होंने हृदय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

a

Related Articles

Back to top button