No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर की जनसुनवाई में राधा राजावत को मौके पर ही मिली बैसाखी

कलेक्टर की जनसुनवाई में राधा राजावत को मौके पर ही मिली बैसाखी

*कलेक्टर ने जनसुनवाई में 72 से अधिक प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए*

भिंड कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय भिण्ड में आयोजित जनसुनवाई में जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय, अपर कलेक्टर राजन बी नाडिया एवं डिप्टी कलेक्टर अखिलेश शर्मा द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान 72 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए।जनसुनवाई में ग्राम अमलेड़ी की निवासी राधा राजावत पत्नी राधाकृष्ण ने बैसाखी दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तत्काल कलेक्टर द्वारा सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर आवेदिका राधा राजावत को जनसुनवाई में ही बैसाखी मौके पर ही उपलब्ध कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

a

Related Articles

Back to top button