धर्म
भगवान महावीर स्वामी,अजितनाथ एवं नेमीनाथ जी की विशाल प्रतिमाएं ऊमरी में की गईं स्थापित

भगवान महावीर स्वामी,अजितनाथ एवं नेमीनाथ जी की विशाल प्रतिमाएं ऊमरी में की गईं स्थापित
भिंड जिले के ऊमरी कस्बे में कनावर रोड पर 1 अक्टूबर को महावीर स्वामी बिहार स्थल में तीन प्रतिमाएं स्थापित की गई जिसमें भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा 35 टन बजनी 34 फीट ऊंची और भगवान अजितनाथ एवं भगवान नेमिनाथ की 31/31 टन बजनी 27 फीट की विशाल प्रतिमाएं जिनकी लागात एक करोड़ रूपए से अधिक की बताई गई है। ऊमरी में जैन समाज ने बताया यह ग्वालियर चंबल संभाग की पहली इतनी बड़ी विशाल प्रतिमाएं हैं जो राजस्थान किशनगढ़ के कुशल कारीगरों के द्वारा निर्मित की गई है उन्होंने बताया कि अभी प्रतिमाएं स्थापित की गईं हैं मगर प्राण प्रतिष्ठा फरवरी माह में होगी भगवान की प्रतिमाएं आने के बाद जैन समाज में बड़ा ही हर्ष व्याप्त है और इन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आने लगे हैं।




