ताजा ख़बरें
बिना लाइसेंस के उर्वरक विक्रय की शिनाख्त करने कृषि दल ने अटेर क्षेत्र का किया निरीक्षण

बिना लाइसेंस के उर्वरक विक्रय की शिनाख्त करने कृषि दल ने अटेर क्षेत्र का किया निरीक्षण
भिंड।उप संचालक कृषि राम सुजान शर्मा ने दल के साथ आज बिना लाइसेंस के उर्वरक विक्रय की शिनाख्त करने हेतु अटेर में प्रतापपुरा, अटेर मार्केटिंग, प्रतापपुरा समिति, निवारी राकेश बघेल, गंगाराम बघेल और भारत बघेल के यहां निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान 5 सैंपल लिए, जिसमें राजेश बघेल नदारद पाए गए। गांव में पूछने पर भी भिण्ड बताया गया, उनके ट्यूबेल पर भी सर्चिंग कृषि दल द्वारा की गई।
दल में उप संचालक कृषि राम सुजान शर्मा, निरीक्षक नरेश अटल, एईओ ऋषभ श्रीवास्तव, एटीएम भास्कर जोशी रहे।




