भिंड कलेक्टर ने जनसुनवाई में 124 से अधिक प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए

*कलेक्टर ने जनसुनवाई में एक आवेदक की समस्या का तत्काल किया निराकरण*
*जनसुनवाई में शिवचरन को मौके पर ही मिली बैसाखी*
भिंड कलेक्टर ने जनसुनवाई में 124 से अधिक प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए
भिंड कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान 124 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए।जनसुनवाई में ग्राम पाली पावई के निवासी शिवचरन पुत्र कलियान सिंह ने बैसाखी दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तत्काल कलेक्टर द्वारा सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर आवेदक श्री शिवचरन को बैसाखी उपलब्ध कराने निर्देश दिए। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग ने तत्काल आवेदक शिवचरन को बैसाखी उपलब्ध कराई।जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।




