No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

ऊमरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

ऊमरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

भिंड।प्रकरण का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03/10/26 को थाना ऊमरी में फरियादी इन्द्रजीत सिंह उर्फ रामू पुत्र नरहरि सिंह राजावत उम्र 37 साल निवासी खरिका की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 234/2026 धारा 109(1), 115(2),296(b),351(3), 191(2),191(3),190 बीएनएस कायम किया गया था।प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुख्यालय भिण्ड सतीश सिंह के मार्गदर्शन में थाना ऊमरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 04/10/2026 को थाना ऊमरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण में फरार तीन आरोपी ग्राम खरिका मोड पर खडे है जो कहीं जाने की फिराक में है सूचना पर थाना ऊमरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम खरिका मोड पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के अनुसार तीनों व्यक्तियों को पकडा। उक्त आरोपीगण अपराध सदर में नामजद है जो फरार चल रहे थे। उक्त तीनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय भिण्ड में पेश किया गया, दिनांक 05/10/26 को एक आरोपी एवं दिनांक 06/10/26 को दो आरोपियों को न्यायिक निरोध में भेजा गया है।
नोट- आरोपीगणो से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर की लायसेन्सी बंदूक एवं एक बल्लम विधिवत जप्त की गई है।सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, उ.नि. रविसिंह कुशवाह, प्र.आर. 1326 सोनेन्द्र सिंह, प्र.आर. 101 राजेश सिंह, प्र.आर. 703 जबर सिंह, प्र.आर. 1017 कौशल सिंह, प्र.आर. 1049 सुरेन्द्र उपाध्याय, आर. 118 राहुल तोमर, आर. 1230 आलेश यादव, आर. 1215 शैलेन्द्र, आर. 1018 आकाश शर्मा की विशेष भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button