कलेक्टर पवन जैन ने किया स्वामित्व योजना के कार्यों का निरीक्षण 30 नवम्बर तक 70 प्रतिशत कार्य पूरा करने दिए निर्देश

कलेक्टर पवन जैन ने किया स्वामित्व योजना के कार्यों का निरीक्षण 30 नवम्बर तक 70 प्रतिशत कार्य पूरा करने दिए निर्देश
कलेक्टर पवन जैन ने शनिवार को विकासखंड अटेर के ग्राम पंचायत परा में स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को आवासीय भूमि की निःशुल्क रजिस्ट्री एवं अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की।
कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के पोर्टल, ऑनलाइन प्रक्रिया, ई-साइन तथा रजिस्ट्री वितरण की गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया। अधिकारियों से अब तक दर्ज मामलों और तैयार की गई रजिस्ट्रियों की संख्या की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने कहा कि योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक समयबद्ध रूप से पहुंचे, इसके लिए कार्य में और तेजी लाई जाए।
उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों को 30 नवंबर तक 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले क्षेत्र में कार्य तेज गति से चल रहा है। निरीक्षण में एसडीएम अटेर विनोद सिंह, तहसीलदार, हल्का पटवारी, पंचायत सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।




