No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा ने लगाई किसान चौपाल, सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर की चर्चा

मेहगांव। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मेहगांव विधानसभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र सिंह रज्जन भदौरिया के नेतृत्व एवं संयोजन में किसान चौपाल एवं ध्वज यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें जिसमे तीसरे दिन गोरमी क्षेत्र के लगभग आधा सैंकड़ा गांव में पहुंचकर किसानों के बीच किसान चौपाल आयोजित की गई। ग्रामों में हनुमान मन्दिरों पर हनुमानजी का पूजन भव्य संगीतमयी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। तीसरे दिन शनिवार को किसान मोर्चा द्वारा ग्राम कुटरौली, हसनपुरा, कचनावकलां, कचनावखुर्द, पचैरा, डिडोना, नुन्हड़, अछाई, इंगोसा, घिलौआ में किसान चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गईं।
इस दौरान रज्जन भदौरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को सम्मान दिया। किसानों को सम्मान निधि पहुंचाई और अब बहनों को भो सम्मान के रूप में उनके खातों में हर माह राशि दी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक अरविन्द भदौरिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री राजकुमार जैन, सोनी मण्डल अध्यक्ष जेलसिंह नरवरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू उपाध्याय, युवा नेता उज्ज्वल कटारे, युवामोर्चा अध्यक्ष अरविन्द बरुआ, पत्रकार पुरुषोत्तम राजौरिया, सोनी मण्डल के युवामोर्चा अध्यक्ष आशीष भदौरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुन्नासिंह नरवरिया, गोरमी मण्डल के किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय कुशवाह आदि लोगों के साथ किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
किसानों की समस्याओं और सुझावों को लिखकर प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री को सौंपेंगे : रज्जन भदौरिया
किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रज्जन भदौरिया ने बताया कि वह किसान चौपाल के समापन के पश्चात किसानों की समस्याओं और उनके सुझावों को एकत्रित का उनकी विस्तृत प्रोजेक्ट बनाकर कृषि मंत्री कमल पटेल और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को सौंपेंगे और उनका उचित समाधान कराएंगे।

a

Related Articles

Back to top button