No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड जिले के समस्त किसान भाइयों से विनम्र अपील व नरवाई न जलाएं– धरती बचाएं ,पर्यावरण बचाएं,और खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं 

भिंड जिले के समस्त किसान भाइयों से विनम्र अपील व नरवाई न जलाएं– धरती बचाएं ,पर्यावरण बचाएं,और खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं, फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाना मिट्टी के लिए अत्यंत नुकसानदायक है। इससे मिट्टी के उपयोगी सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं, भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है तथा वायु प्रदूषण और आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ता है।आइए, हम सब मिलकर अपने जिले को नरवाई मुक्त भिण्ड बनाने का संकल्प लें।

*नरवाई प्रबंधन के लिए अपनाएँ आधुनिक उपाय*

फसल कटाई के लिए SMS (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) युक्त हार्वेस्टर का उपयोग करें। हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर से बिना नरवाई जलाए सीधे बुवाई करें। बेलर मशीन से नरवाई की गांठें बनवाकर उपयोगी संसाधन के रूप में विक्रय करें। नरवाई को खेत में सड़ाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग करें।जो गाँव पूर्णतः नरवाई जलाने से मुक्त रहेंगे, उन्हें जीरो बर्निंग विलेज के रूप में सम्मानित करने की पहल की जाएगी।ध्यान रखें कि नरवाई जलाना मिट्टी की सेहत, पर्यावरण और जनजीवन के लिए हानिकारक है। नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत वैधानिक कार्यवाही भी की जा सकती है।आपका एक छोटा-सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए उपजाऊ धरती और स्वच्छ हवा का उपहार बन सकता है।आइए, संकल्प लें न नरवाई जलाएँगे, न जलाने देंगे।खेत बचाएँगे, पर्यावरण बचाएँगे।

a

Related Articles

Back to top button