संत टीकमदास गौशाला लहरौली में भी विधि विधान से हुआ गोवर्धन पूजा कार्यक्रम

संत टीकमदास गौशाला लहरौली में भी विधि विधान से हुआ गोवर्धन पूजा कार्यक्रम
भिंड जिले के लहरौली पंचायत में भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आवाह्न पर संत टीकमदास की प्राचीन पावन तपोस्थली के पास संत टीकम दास गौशाला में सोमवार को गोवर्धन एवं गौ पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सरपंच मुनेश राजावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि राम बहादुर सिंह, सहायक सचिव पवन कुमार, संतजन, गौसेवक एवं भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राजावत सहित कई वरिष्ठ जन और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सरपंच मुनेश राजावत ने बताया कि गाय को हम गौमाता तो कहते हैं लेकिन अपना फर्ज नहीं निभाते हैं ,जो गाय दूध देतीं हैं उसे चारा खिलाते हैं और बिना दूध या देने वाली या बछड़ों को खुला छोड़ देते हैं, इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि गायों के लिए जो गोचर भूमि हुआ करती थी उस पर अतिक्रमण करना ठीक नहीं है, गायों के प्रति समर्पित रहें ,उन्होंने सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा की और गायों के साथ-साथ गौ सेवकों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया, गायों को गुड़ खिलाया और गोवर्धन पूजा की समस्त ग्राम वासियों एवं जिले वासियों को शुभकामनाएं दी।




