सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में गत दिवस करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड के सहयोग से विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड से विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने शासन की विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों, रोजगार प्राप्त करने के विभिन्न माध्यमों तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी कौशल एवं रुचि के अनुरूप करियर का चयन करने तथा उपलब्ध शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही विद्यार्थियों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावनाओं से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने करियर, रोजगार, स्वरोजगार एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विषय विशेषज्ञ द्वारा समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
संस्था प्राचार्य बी.डी. पुरोहित ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करना, रोजगार के उपलब्ध अवसरों की जानकारी देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं कौशल आधारित भविष्य के लिए तैयार करना रहा।




