No Slide Found In Slider.
धर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर नगर में निकली ऐतिहासिक कलश यात्रा

50 हजार से अधिक श्रृद्धालु हुए कलश यात्रा में शामिल

लहार। नगर के उपाध्याय मैरिज गार्डन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अम्बरीश शर्मा गुड्डू भैया द्वारा कराई जा रही श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा शुक्रवार को निकाली गई। यह कलश यात्रा नगर के तालेश्वर मन्दिर भाटन ताल मैदान से प्रारंभ होकर पुराना बाजार होते हुए लोहिया चौक, पुलिस थाना, तहसील हनुमान मन्दिर, मुख्य बाजार होते हुए पचपेड़ा तिराहा से उपाध्याय गार्डन पहुंची।
श्रीमद् भागवत कथा की यह कलश यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा के रूप में परिवर्तित हो गई। इस यात्रा में लगभग दस हजार से अधिक महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर नगर की परिक्रमा की। जिसमें पुरुष और बच्चों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। अनुमानित 50 हजार से अधिक की भीड़ इस कलश यात्रा में देखी गई। यह कलश यात्रा एक किमी से अधिक की कतार में भारी भीड़ के साथ चल रही थी। इस कलश यात्रा में ग्वालियर से दयाल बैण्ड तथा आस-पास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक बैण्ड बुलाए गए थे तथा एक दर्जन से अधिक रथ साथ चल रहे थे, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव एवं दूर-दराज के लोग उमड़ पड़े। लोगों ने नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने भी जगह-जगह पुलिस बल लगाकर व्यवस्था सम्हाली और यात्रा के आगे पीछे पुलिस की गाडिय़ां चल रही थीं। ड्रोन कैमरा से भीड़ का जायजा लिया जा रहा था। कथा स्थल पर श्री चिन्मयानंद बापू ने मन से कहा कि लहार में कलश यात्रा की अपार भीड़ देखने को मिली है, लहार नगर तो वृंदावन में हो गया। कलश यात्रा समापन स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र व नगर से आए सभी लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

a

Related Articles

Back to top button