No Slide Found In Slider.
धर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ग्राम बरहा में रामचरित सम्मेलन आज से

सम्मेलन में कई प्रसिद्ध वक्ता करेंगे प्रवचन

लहार। विकास खण्ड के ग्राम बरहा में श्री सिद्धबाबा महाराज मन्दिर परिसर में 17 से 19 मार्च तक दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक तीन दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन होगा। यह आयोजन पहलवान उपाध्याय दाऊ के परिजनों द्वारा कराया जा रहा है।
इस तीन दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन में क्षेत्र एवं अन्य स्थानों के प्रख्यात विद्वानों द्वारा रामचरित मानस गान किया जाएगा और भगवान की लीलाओं का सरल शब्दों में चित्रण किया जाएगा। सम्मेलन में अनंत विभूषित श्रीश्री 1008 रमेशदास महाराज नागाजी श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम उप्र, पं. शशिभूषण दास मानस मर्मज्ञ चित्रकूट धाम, श्रीमती अखलेश्वरी देवी एटा उप्र, कु. सोनम देवी, पं. शिवकुमार पुरोहित मानस मराल दतिया जैसी विभूषित हस्तियां पधारेंगी। मंच संचालन पं. ईश्वर दयाल मिश्रा करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।

a

Related Articles

Back to top button