No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

डॉ. गोन्विद सिंह ने रानी कमलापति के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर अपनी ओछी मानसिकता दर्शाई

भाजयुमो ने 26 मण्डलों में जलाए नेता प्रतिपक्ष डॉ. सिंह के पुतले

भिण्ड। भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह द्वारा वीरांगना रानी कमलापति के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जिले के 26 मण्डलों में डॉ. गोविन्द सिंह के पुतले दहन किए। भिण्ड में भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता धनवंतरी कॉम्प्लेक्स पर एकत्रित हुए वहां से नेता प्रतिपक्ष डॉ. सिंह का पुतला लेकर परेड चौराहे पहुंचे, जहां विरोध प्रदर्शन के साथ युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह ने उनके पुतले को मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाहा ने कहा कि डॉ. गोविन्द सिंह अपने बयान को वापस लेते हुए प्रदेश की जनता से माफी मांगे और उनका यह बयान रानी कमलापति जैसी महिला के बारे में की गई टिप्पणी ओछी मानसिकता को प्रतीक है और उन्होंने महिलाओं को अपमान करने का काम किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने डॉ. गोविन्द सिंह के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रानी कमलापति देश की लड़ाई में पूर्ण भूमिका निभाई थी, राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके नाम से रेलवे स्टेशन को नामांकित किया और पूर्ण सम्मान देने का काम किया। उन्होंने डॉ. सिंह को कहा कि अपने शब्द वापस लेकर प्रदेश की जनता से माफी मांगे।
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने अपनी सारी मर्यादा तोड़ कर देश की क्रांतिकारी महिला के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी कर महिलाओं के साथ अपमानित करने का कार्य किया है। रानी कमलापति देश की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाई थी, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 1076 मण्डलों में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के पुतले के दहन के माध्यम से भाजयुमो के कार्यकर्ता अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं और जिले के 26 मण्डलों में यह पुतला दहन डॉ. गोविन्द सिंह को समझा देगा कि रानी कमलापति और देश के महापुरुषों के बारे में अपनी टिप्पणी करना बंद करें, जो कांग्रेस अपने को दलित और शोषित हितैषी बताती थी आज उनके ही नेता आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, जिला उपाध्यक्ष हृदेश पुरोहित एवं विष्णुप्रताप सिंह राजावत, भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, मोनू नरवरिया, अतिराज सिंह नरवरिया, जयंत सिंह किरार, सर्जन सिंह नरवरिया, अमित चौधरी, शेखर खटीक, धर्मवीर बघेल, अंकित मिश्रा, रितेश भदौरिया, अंशुल त्रिपाठी, रजत मिश्रा, शैलेन्द्र भारद्वाज, राजीव बरुआ, सूरज बरुआ, विवेक रजक, ललित खत्री, गौरव भदौरिया आदि युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

a

Related Articles

Back to top button